लोगों की राय

बी ए - एम ए >> एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :172
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2696
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

प्रश्न- अनुसन्धान कार्य की प्रस्तावित रूपरेखा से आप क्या समझती है? इसके विभिन्न सोपानों का वर्णन कीजिए।

उत्तर -

अनुसन्धान कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व अनुसन्धानकर्ता उसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार करता है। प्रस्तावित कार्य की रूपरेखा की तैयारी अनुसन्धान का अत्यन्त महत्वपूर्ण पद है। इसके तैयार करने में अनुसन्धानकर्ता जितना ही अध्ययन- चिन्तन एवं विशेषज्ञों से विचारों का आदान-प्रदान करता है। अनुसन्धान कार्य उतनी ही सरल एवं निर्विघ्न होता है। सभी अनुसन्धान संस्थान एवं विश्वविद्यालयों में अनुसन्धान प्रारम्भ करने की यह प्रथम आवश्यकता है। विशेषज्ञ इसी पर विचार कर कार्य संचालन की स्वीकृति देते हैं। अतः इसे तैयार करने में पर्याप्त सावधानी रखनी चाहिए। यह रूपरेखा तो अनुसन्धान कार्य का एक्स-रे प्लाण्ट" है जिसमें सभी वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई पड़ती है। इसका अस्पष्ट एवं भ्रमपूर्ण होना सम्पूर्ण अनुसन्धान कार्य को अव्यवस्थित तथा असफल कर देता है। इस रूपरेखा के तैयार करने की अनेक विधियाँ तथा प्रारूप हैं।

प्रस्तावित रूपरेखा के विभिन्न पद-

(1) प्रस्तावित अध्ययन का शीर्षक,
(2) उपाधि तथा संस्था का नाम जहाँ प्रस्तुत करना है।
(3) A पर्यवेक्षक का नाम,  B अनुसन्धानकर्ता का नाम।
(4) समस्या क्या है? - इसके अन्तर्गत समस्या की उत्पत्ति का संक्षिप्त विवरण देते हुये उसे प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
(5) इस समस्या पर अब तक हो चुके कार्य का संक्षिप्त विवरण उनकी सीमाएं इसके अन्तर्गत अध्ययन के विषय से सम्बन्धित पूर्व हो चुके कार्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए उनकी सीमाओं अथवा त्रुटियों का उल्लेख करते हैं ऐसा करते हुये प्रस्तुत अध्ययन की आवश्यकता, महत्व तथा उपयोगिता पर प्रकाश डालते हैं।
(6) समस्या का कथन इस स्थल पर अनुसन्धान की मूल समस्या का कथन, जिन विशेष शाब्दों की क्रिया है, उनकी स्पष्ट परिभाषाएं देते हैं।
(7) शब्दों की परिभाषाएं इसके अन्तर्गत अनुसन्धान की समस्या का कथन-जिन विशेष शाब्दों की क्रिया है, उनकी स्पष्ट परिभाषायें देते हैं।
(8) अध्ययन के चर शाब्दों की परिभाषाएं देने के बाद चरों का वर्णन करते है। किन चरों का अध्ययन करता है तथा किन चरों का नियन्त्रण किस प्रकार करना है?
(9) इन चरों को लेने का औचित्य यहाँ पर उन कारणों का संक्षिप्त विवरण देते हैं, जिनके कारण इन्ही चरों को लिया गया।
(10) अध्ययन का उद्देश्य इसके अन्तर्गत मुख्य तथा गौण उद्देश्यों को दिया जायेगा।
(11) न्यादर्श- यहाँ पर उस न्यादर्श का वर्णन करेगें जिसपर अध्ययन करना है।
(12) अध्ययन की अवधारणाएँ यहाँ पर उन अवधारणाओं का उल्लेख करेंगे जिन पर अध्ययन आधारित होगा।
(13) परिकल्पनाएँ यहाँ पर अध्ययन के उद्देश्य के आधार पर परिकल्पनाएँ देगें।
(14) अध्ययन की विधि इस स्तम्भ में उस वैज्ञानिक विधि का विवरण देगें जिस पर अध्ययन आधारित होगा।
(15) उपकरण तथा तकनीकी इसके अन्तर्गत, आँकड़े प्राप्त करने के लियें किन उपकरणों का चुनाव करना है, यदि उपकरण उपलब्ध नहीं है तो उनका निर्माण किस विधि से करना है। यदि है तो उनकी विश्वसनीयता एवं वैधता आदि की जाँच किस प्रकार करनी होगी, इसका विस्तृत विवरण होगा।
(16) उपकरण के चयन का औचित्य इस स्थान पर चुन गये उपकरणों के चयन का औचित्य देगें।
(17) सांख्यिकीय तकनीकीं इस स्तम्भ में इन सांख्यिकीय प्रविधियों का वर्णन होगा जिनके आधार पर प्राप्त आँकड़ों का विक्लेषण किया जायेगा।
(18) अध्ययन की योजना इसके अन्तर्गत उन सभी पदों का एक-एक करके क्रमिक वर्णन सूत्र रूप में देगें। जो अध्ययन का आधार होगा।
(19) सम्भावित अध्याय सम्भावित अध्यायों की रूपरेखा देगें।
(20) अध्ययन में लगने वाला समय तथा धन अध्ययन कार्यों में कितना समय तथा धन व्यय होगा, इसकी एक अनुमानित रूपरेखा यहाँ पर दी जायेगी।
( 21 ) सन्दर्भ ग्रन्थ सूची- उपर्युक्त पदों के आधार पर बनायी गयी अनुसन्धान रूपरेखा पूर्णरूपेण सुविचारित एवं स्पष्ट होगी तथा अध्ययन कार्य में सुगमता के कारण सफलता निश्चित होगी।

सोपान -

इस शीर्षक के लिये दीर्घ उत्तरीय प्रश्न सं. 1 व लघु उत्तरीय प्रश्न सं. 3 देखें।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- अनुसंधान की अवधारणा एवं चरणों का वर्णन कीजिये।
  2. प्रश्न- अनुसंधान के उद्देश्यों का वर्णन कीजिये तथा तथ्य व सिद्धान्त के सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए।
  3. प्रश्न- शोध की प्रकृति पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- शोध के अध्ययन-क्षेत्र का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  5. प्रश्न- 'वैज्ञानिक पद्धति' क्या है? वैज्ञानिक पद्धति की विशेषताओं की व्याख्या कीजिये।
  6. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के प्रमुख चरणों का वर्णन कीजिए।
  7. प्रश्न- अन्वेषणात्मक शोध अभिकल्प की व्याख्या करें।
  8. प्रश्न- अनुसन्धान कार्य की प्रस्तावित रूपरेखा से आप क्या समझती है? इसके विभिन्न सोपानों का वर्णन कीजिए।
  9. प्रश्न- शोध से क्या आशय है?
  10. प्रश्न- शोध की विशेषतायें बताइये।
  11. प्रश्न- शोध के प्रमुख चरण बताइये।
  12. प्रश्न- शोध की मुख्य उपयोगितायें बताइये।
  13. प्रश्न- शोध के प्रेरक कारक कौन-से है?
  14. प्रश्न- शोध के लाभ बताइये।
  15. प्रश्न- अनुसंधान के सिद्धान्त का महत्व क्या है?
  16. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के आवश्यक तत्त्व क्या है?
  17. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति का अर्थ लिखो।
  18. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के प्रमुख चरण बताओ।
  19. प्रश्न- गृह विज्ञान से सम्बन्धित कोई दो ज्वलंत शोध विषय बताइये।
  20. प्रश्न- शोध को परिभाषित कीजिए तथा वैज्ञानिक शोध की कोई चार विशेषताएँ बताइये।
  21. प्रश्न- गृह विज्ञान विषय से सम्बन्धित दो शोध विषय के कथन बनाइये।
  22. प्रश्न- एक अच्छे शोधकर्ता के अपेक्षित गुण बताइए।
  23. प्रश्न- शोध अभिकल्प का महत्व बताइये।
  24. प्रश्न- अनुसंधान अभिकल्प की विषय-वस्तु लिखिए।
  25. प्रश्न- अनुसंधान प्ररचना के चरण लिखो।
  26. प्रश्न- अनुसंधान प्ररचना के उद्देश्य क्या हैं?
  27. प्रश्न- प्रतिपादनात्मक अथवा अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना से आप क्या समझते हो?
  28. प्रश्न- 'ऐतिहासिक उपागम' से आप क्या समझते हैं? इस उपागम (पद्धति) का प्रयोग कैसे तथा किन-किन चरणों के अन्तर्गत किया जाता है? इसके अन्तर्गत प्रयोग किए जाने वाले प्रमुख स्रोत भी बताइए।
  29. प्रश्न- वर्णात्मक शोध अभिकल्प की व्याख्या करें।
  30. प्रश्न- प्रयोगात्मक शोध अभिकल्प क्या है? इसके विविध प्रकार क्या हैं?
  31. प्रश्न- प्रयोगात्मक शोध का अर्थ, विशेषताएँ, गुण तथा सीमाएँ बताइए।
  32. प्रश्न- पद्धतिपरक अनुसंधान की परिभाषा दीजिए और इसके क्षेत्र को समझाइए।
  33. प्रश्न- क्षेत्र अनुसंधान से आप क्या समझते है। इसकी विशेषताओं को समझाइए।
  34. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण का अर्थ व प्रकार बताइए। इसके गुण व दोषों की विवेचना कीजिए।
  35. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख प्रकार एवं विशेषताएँ बताइये।
  36. प्रश्न- सामाजिक अनुसन्धान की गुणात्मक पद्धति का वर्णन कीजिये।
  37. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन के गुण लिखो।
  38. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन के दोष बताओ।
  39. प्रश्न- क्रियात्मक अनुसंधान के दोष बताओ।
  40. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन और सर्वेक्षण अनुसंधान में अंतर बताओ।
  41. प्रश्न- पूर्व सर्वेक्षण क्या है?
  42. प्रश्न- परिमाणात्मक तथा गुणात्मक सर्वेक्षण का अर्थ लिखो।
  43. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण का अर्थ बताकर इसकी कोई चार विशेषताएँ बताइए।
  44. प्रश्न- सर्वेक्षण शोध की उपयोगिता बताइये।
  45. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के विभिन्न दोषों को स्पष्ट कीजिए।
  46. प्रश्न- सामाजिक अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति कीक्या उपयोगिता है? सामाजिक अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति की क्या उपयोगिता है?
  47. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के विभिन्न गुण बताइए।
  48. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण तथा सामाजिक अनुसंधान में अन्तर बताइये।
  49. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की क्या सीमाएँ हैं?
  50. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की सामान्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  51. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की क्या उपयोगिता है?
  52. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की विषय-सामग्री बताइये।
  53. प्रश्न- सामाजिक अनुसंधान में तथ्यों के संकलन का महत्व समझाइये।
  54. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के प्रमुख चरणों की विवेचना कीजिए।
  55. प्रश्न- अनुसंधान समस्या से क्या तात्पर्य है? अनुसंधान समस्या के विभिन्न स्रोतक्या है?
  56. प्रश्न- शोध समस्या के चयन एवं प्रतिपादन में प्रमुख विचारणीय बातों का वर्णन कीजिये।
  57. प्रश्न- समस्या का परिभाषीकरण कीजिए तथा समस्या के तत्वों का विश्लेषण कीजिए।
  58. प्रश्न- समस्या का सीमांकन तथा मूल्यांकन कीजिए तथा समस्या के प्रकार बताइए।
  59. प्रश्न- समस्या के चुनाव का सिद्धान्त लिखिए। एक समस्या कथन लिखिए।
  60. प्रश्न- शोध समस्या की जाँच आप कैसे करेंगे?
  61. प्रश्न- अनुसंधान समस्या के प्रकार बताओ।
  62. प्रश्न- शोध समस्या किसे कहते हैं? शोध समस्या के कोई चार स्त्रोत बताइये।
  63. प्रश्न- उत्तम शोध समस्या की विशेषताएँ बताइये।
  64. प्रश्न- शोध समस्या और शोध प्रकरण में अंतर बताइए।
  65. प्रश्न- शैक्षिक शोध में प्रदत्तों के वर्गीकरण की उपयोगिता क्या है?
  66. प्रश्न- समस्या का अर्थ तथा समस्या के स्रोत बताइए?
  67. प्रश्न- शोधार्थियों को शोध करते समय किन कठिनाइयों का सामना पड़ता है? उनका निवारण कैसे किया जा सकता है?
  68. प्रश्न- समस्या की विशेषताएँ बताइए तथा समस्या के चुनाव के अधिनियम बताइए।
  69. प्रश्न- परिकल्पना की अवधारणा स्पष्ट कीजिये तथा एक अच्छी परिकल्पना की विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
  70. प्रश्न- एक उत्तम शोध परिकल्पना की विशेषताएँ बताइये।
  71. प्रश्न- उप-कल्पना के परीक्षण में होने वाली त्रुटियों के बारे में उदाहरण सहित बताइए तथा इस त्रुटि से कैसे बचाव किया जा सकता है?
  72. प्रश्न- परिकल्पना या उपकल्पना से आप क्या समझते हैं? परिकल्पना कितने प्रकार की होती है।
  73. प्रश्न- उपकल्पना के स्रोत, उपयोगिता तथा कठिनाइयाँ बताइए।
  74. प्रश्न- उत्तम परिकल्पना की विशेषताएँ लिखिए।
  75. प्रश्न- परिकल्पना से आप क्या समझते हैं? किसी शोध समस्या को चुनिये तथा उसके लिये पाँच परिकल्पनाएँ लिखिए।
  76. प्रश्न- उपकल्पना की परिभाषाएँ लिखो।
  77. प्रश्न- उपकल्पना के निर्माण की कठिनाइयाँ लिखो।
  78. प्रश्न- शून्य परिकल्पना से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
  79. प्रश्न- उपकल्पनाएँ कितनी प्रकार की होती हैं?
  80. प्रश्न- शैक्षिक शोध में न्यादर्श चयन का महत्त्व बताइये।
  81. प्रश्न- शोधकर्त्ता को परिकल्पना का निर्माण क्यों करना चाहिए।
  82. प्रश्न- शोध के उद्देश्य व परिकल्पना में क्या सम्बन्ध है?
  83. प्रश्न- महत्वशीलता स्तर या सार्थकता स्तर (Levels of Significance) को परिभाषित करते हुए इसका अर्थ बताइए?
  84. प्रश्न- शून्य परिकल्पना में विश्वास स्तर की भूमिका को समझाइए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book